पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 डंपर से ज्यादा सामान जब्तमुहिम ! विरोध होता रहा और हाट रोड से अतिक्रमण हटते रहे, प्रशासन व निगम क

6 डंपर से ज्यादा सामान जब्तमुहिम -!- विरोध होता रहा और हाट रोड से अतिक्रमण हटते रहे, प्रशासन व निगम के अमले ने 100 से ज्यादा अतिक्रमण जमींदोज किए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमटी व कबाड़े के कारण पटा हाट रोड गुरुवार को अतिक्रमण हटते ही फिर चौड़ा हो गया। प्रशासन और नगर निगम के अमले ने यहां 100 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए और 6 डंपर से ज्यादा सामान जब्त किया।

हाट रोड चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तहसीलदार वीरेंद्र कटारे ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू कराई। उन्होंने रोड किनारे गुमटी और सामान से किया अतिक्रमण सख्ती से हटवाया। ओटले व दीवार का अतिक्रमण भी जमींदोज कराया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों व रहवासियों ने विरोध किया लेकिन अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।

हाट चौराहा से काटजूनगर मोड़ व सुभाषनगर फाटक तक करीब 100 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए गए। हाट रोड से 6 डंपर, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 2 लोडिंग मैजिक सामान जब्त किया। विधायक चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर राजीव दुबे से कहा कार्रवाई से पहले लोगों को सूचना दें।