पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्रीज एरिये का विकास जल्द शुरू हो

इंडस्ट्रीज एरिये का विकास जल्द शुरू हो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
इंडस्ट्रीयल एरिये में विकास कार्य शुरू करने की मांग उद्योगपतियों ने प्रभारी मंत्री से की। संभागीय उद्योग संघ अध्यक्ष संदीप व्यास, सचिव अरिहंत पोरवाल सहित अन्य ने मंत्री को बताया इंडस्ट्रीज एरिये के विकास के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए डेडलाइन तय होना चाहिए। बांगरोद में नया इंडस्ट्रीयल एरिया बनना है। उसकी गति भी बहुत धीमी है। वहां ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करें जिसमें बड़े उद्योग अलग एवं छोटे उद्योग अलग लगें। शहर के डेवलपमेंट या अन्य योजना हो तो उसमें उद्योगपतियों को भी बुलाया जाए ताकि हम अपनी बात रख सकें।