पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअनाज मंडी स्थित गोदाम में सेंध लगाकर अज्ञात चोर ३५ क्विंटल सोयाबीन चुरा ले गए। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। सालाखेड़ी चौकी के पुलिसकर्मियों ने मुआयना किया।
पुलिस के अनुसार गोदाम हेमकांत भेरूलाल दवे का है। दवे के बेटे पवन ने ट्रक में माल भरवाने के लिए गुरुवार सुबह 11.30 बजे गोदाम खोला तो चोरी का पता चला। भेरूलाल के अनुसार ग्रेडिंग के बाद अच्छी क्वालिटी के सोयाबीन का गोदाम में पीछे दीवार के सहारे ढेर लगाया था।
चोरों ने ईंट निकालकर सेंध लगाई। छेद से करीब 35 क्विंटल सोयाबीन निकाल लिया। दवे ने बताया बारिश के कारण बुधवार को मंडी में काम नहीं हुआ जिससे गोदाम बंद था। चोरी मंगलवार या बुधवार की रात होने की शंका है।
संदिग्धों से पूछताछ करेंगे
सालाखेड़ी चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र पंवार ने बताया बची सोयाबीन तौलने पर पता चलेगा कितना माल चोरी हुआ। मंडी की बाउंड्रीवॉल के पीछे किसी वाहन की आवाजाही के निशान नहीं मिले। चोरी का सोयाबीन बाहर गया है या मंडी में बिक गया, यह जांच में पता चलेगा। संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.