पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसालभर का जलकर अग्रिम जमा कराने पर नगर निगम उपभोक्ता को जलकर में एक महीने की छूट देगा। निगम सूत्रों के अनुसार यह व्यवस्था वित्त वर्ष 2014-15 से लागू होगी। फिलहाल महापौर शैलेंद्र डागा व आयुक्त सोमनाथ झारिया इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। बताया जाता है कि शहर में जलकर की वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव तैयार किया है। अभी लोगों को सालभर का अग्रिम एकमुश्त जलकर 1320 रुपए जमा करना पड़ता है। 1 अप्रैल के बाद एकमुश्त जलकर अग्रिम जमा कराने पर 1210 रुपए देना होंगे और 90 रुपए की बचत होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.