रामेश्वरम यात्रा 10 फरवरी को
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 10 फरवरी को रतलाम से ट्रेन रामेश्वरम् रवाना होगी। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधु शिरोड़कर व प्रभारी प्रभु नेका ने बताया 1 फरवरी तक आवेदन जमा होंगे। नि:शुल्क आवेदन के लिए अर्जुन प्रॉपर्टी ब्रोकर्स हाट की चौकी या मोबाइल नंबर 9827313527, आई भवन राजेंद्रनगर मो. नं. 9770790933, अनिल यादव डालूमोदी बाजार से संपर्क कर सकते हैं। वापसी 15 फरवरी को होगी।