पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराते मलखंभ से किया मंत्रमुग्ध

कराते-मलखंभ से किया मंत्रमुग्ध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्राओं ने कराते से आत्मरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन किया तो छात्रों ने मलखंभ पर संतुलन बना कर सभी को हैरत में डाल दिया। अवसर था भारत स्काउट एंड गाइड के समारोह का। उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में गुरुवार की शाम जिलेभर के सरकारी स्कूलों से आए स्काउट और गाइड ने प्रदर्शन किया।

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि व नवीन कन्या स्कूल की छात्राओं ने कराते का प्रदर्शन किया। उन्होंने लाठियां भी घुमाई। शिवनारायण ओपन दल के विद्यार्थियों ने मलखंभ पर हैरतअंगेज करतब दिखाए।

समापन 26 को - जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. शर्मा ने बताया 14 साल बाद आयोजन हो रहा है। 24 जनवरी को साहसिक गतिविधियां होंगी। 25 को कैंप फायर और 26 जनवरी को समापन होगा।

विद्यार्थियों ने मलखंभ पर संतुलन का प्रदर्शन किया।

मलखंभ पर संतुलन एक कला

स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने कहा मलखंभ पर संतुलन एक कला है। मैं भी बचपन में मलखंभ करता था। उज्जैन के अखाड़ों में यह कला सीखी। इसे आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर कलेक्टर राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक जी.के. पाठक, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अजय तिवारी, डॉ. सुलोचना शर्मा, आनंदसिंह वास्केल, कैलाशचंद्र व्यास आदि उपस्थित थे।