दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज
रतलाम - दिलीपनगर निवासी विवाहिता की रिपोर्ट पर महिला थाने में पति, जेठ व सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया। विवाहिता अक्टूबर 13 से मायके में है। पुलिस के अनुसार इटावाखुर्द निवासी सुखदेव कुमावत की बेटी दीपिका की शादी 17 जनवरी 13 को दिलीपनगर के ऋषभ पिता भगवतीलाल से हुई थी। एक लाख रुपए की मांग को लेकर पति, ससुर, सास मंजू व जेठ विशाल ने प्रताडि़त किया। शादी के बाद पहली बार दीपिका मायके गई और घरवालों को जानकारी दी। पिता सुखदेव ने समधी भगवतीलाल से बात की और दीपिका को ससुराल छोड़ आए। दीपिका ने बताया अक्टूबर में वह चचेरी बहन की शादी के लिए मायके आई थी। शादी के बाद पिता के साथ समाजजन वापस ससुराल छोड़कर आए तो उन्होंने घर से निकाल दिया।