बांद्रा टर्मिनस-रामनगर के बीच नई ट्रेन
रतलाम - बांद्रा टर्मिनस-रामनगर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। उद्घाटन के दिन 24 जनवरी को 19061 नंबर की ट्रेन ०९०६१ के रूप में बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे रवाना होगी जो रतलाम रात ९.२० पर आएगी। २६ जनवरी रात 2.30 बजे रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन 30 जनवरी से नियमित चलेगी। पीआरओ प्रदीप शर्मा ने बताया ट्रेन ((19061)) 30 जनवरी से हर गुरुवार बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5.10 बजे चलेगी। अगले दिन रात 9.50 बजे रामनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन ((19062)) 1 फरवरी से हर शनिवार रामनगर से सुबह 6.20 बजे चलेगी। अगले दिन रात 10.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन १९०६१ बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, मथुरा, कानपुर लखनऊ, बरेली, लालकुआं, काशीपुर आदि स्टेशनों पर रुकेगी।