अजीजा फातिमा सुपुर्द-ए-खाक
रतलाम - वरिष्ठ शिक्षाविद स्व. सैयद आफताब मीर की पत्नी व दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट जाहिद मीर ((भोपाल)), शाहिद मीर ((रतलाम)) की माता अजीजा फातिमा को गुरुवार दोपहर जौहर की नमाज के बाद नूरानी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। जनाजे में बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल हुए। शुक्रवार सुबह 9 बजे आनंद कॉलोनी समता नगर स्थित मसजिद में तीजे की फातेहा होगी।