पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब आग बुझाने का लगेगा शुल्कभास्कर एक्सक्लूसिव : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने भ

अब आग बुझाने का लगेगा शुल्कभास्कर एक्सक्लूसिव : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने भेजा नगर निगम को पत्र- नगरीय सीमा से बाहर फायर लॉरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णा शर्मा - रतलाम
नगर निगम आग बुझाने का शुल्क वसूलेगा। यह फायर लॉरी नगरीय सीमा से बाहर जाने पर लागू होगा।
सूत्रों के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव एस.एन. मिश्रा ने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को पत्र भेजा है। इसमें नगरीय सीमा के बाहर फायर लॉरी, रेस्क्यू वाहन व एंबुलेंस भेजने पर शुल्क लेने के निर्देश है। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के उपयोग के बाद खर्च संबंधित परिवार या संस्थान से वसूला जाएगा। अब तक यह सेवा नि:शुल्क थी। खर्च स्थानीय निकाय वहन करता था। जिससे निकाय पर आर्थिक भार पड़ता था। नई व्यवस्था से निकाय का आर्थिक भार आंशिक रूप से कम होगा। हालांकि इससे आमजन की मुसीबत बढ़ जाएगी।