पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफॉर्म से पर्स चोरी एटीएम से निकाले रुपए

प्लेटफॉर्म से पर्स चोरी एटीएम से निकाले रुपए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
प्लेटफॉर्म से चुराए पर्स में रखे दो बैंकों के एटीएम कार्ड से १०200 रुपए चोर ने निकाल लिए। युवक को चोरी का पता तीन दिन बाद चला। जीआरपी थाने पर युवक ने आवेदन दिया।
टाटा नगर निवासी राजेश सोनी ((28)) ने बताया 20 जनवरी को मां को मेमू ट्रेन पर छोडऩे गया था। सुबह 8.30 बजे ट्रेन में मां को बैठाकर घर लौट गया। इसके बाद 21 जनवरी को दाहोद गया। वहां पर्स नहीं मिला। उन्हें लगा पर्स घर पर रह गया है। 24 जनवरी को लौटा तब भी पर्स नहीं मिला। इसके बाद पर्स चोरी की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज करवाई। पर्स में बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई और एसबीआई के एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस व नकदी थी।




मैसेज से पता चला कहां चोरी हुआ

राजेश ने बताया पर्स चोरी प्लेटफॉर्म से ही हुआ इसका पता मैसेज से चला। यह मैसेज ही 24 जनवरी को फरियादी ने देखे। मोबाइल में 20 जनवरी को आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक के मैसेज हैं। ये मैसेज एटीएम से राशि निकालने के हैं। उसी दिन मां को स्टेशन छोडऩे गया था। पहला आईसीआईसीआई बैंक का मैसेज सुबह 11 बजे का है, इसमें 10 हजार रुपए एटीएम से निकाले गए। दूसरा सुबह 11.45 बजे का है जिसमें एटीएम से 200 रुपए निकाले गए।

लापरवाही पड़ी महंगी - एटीएम से बिना पासवर्ड के रुपए नहीं निकाले जा सकते। इसमें फरियादी की लापरवाही सामने आई। राजेश ने आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक के एटीएम कार्ड के कवर पर पासवर्ड भी लिख रखे थे।

दो को पकड़ा

पुलिस ने स्टेशन पर घूम रहे दो जेबकतरों को पकड़ा है। प्लेटफॉर्म 5 से सुरेश पिता मांगीलाल ((26)) निवासी बिलपांक तथा प्लेटफॉर्म 6 से राकेश पिता हरगोविंदसिंह सिंधी ((32)) निवासी नीमच को घूमते पकड़ा। दोनों पर जेबकटी के कई मामले दर्ज हैं। तलाशी में दोनों के पास से ब्लेड मिली।



शिकायत आई है

जीआरपी थाना प्रभारी आर.सी.एस. परिहार ने बताया शिकायत आई है। फरियादी की भी लापरवाही है। उसे पर्स चोरी व एटीएम से रुपए निकलने की बराबर जानकारी नहीं है। फिर भी कार्रवाई करेंगे। जेबकतरों की धरपकड़ चल रही है।