- Hindi News
- सड़क उखडऩे से गुस्साए इंद्रलोकनगर रहवासीगोकुलधाम के कॉलोनाइजर को कोसा, निगम पर भी उपेक्षा का आर
सड़क उखडऩे से गुस्साए इंद्रलोकनगर रहवासीगोकुलधाम के कॉलोनाइजर को कोसा, निगम पर भी उपेक्षा का आरोप
रतलाम - सड़क उखडऩे से आक्रोशित इंद्रलोकनगर के रहवासी शुक्रवार सुबह सड़क पर उतर आए। उन्होंने गोकुलधाम के कॉलोनाइजर को कोसा। निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शन यह सुबह 10.30 से 11 बजे तक चला। पार्षद पति विजय शर्मा ((बंटी)) ने बताया इंद्रलोक कॉलोनी के समीप दो साल से गोकुलधाम कॉलोनी विकसित हो रही है। इसमें भारी वाहन डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवाजाही होती है। इंद्रलोकनगर के मकान नंबर 1 से 7 तक भारी वाहनों की आवाजाही से डामर की 200 फीट लंबी व 15 फीट चौड़ी सड़क उखड़ गई। नरवरसिंह राणावत, रमेश केवलानी, शकुंलता नौवर, गायत्री केवलानी, आइविन राजकुमार सिंह आदि शामिल हुए। निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया समस्या हल कराएंगे इंद्रलोक नगर की समस्या का हल कराएंगे। जल्द यहां पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को भेज स्थिति पता कराएंगे।