- Hindi News
- प्रेरणादायी है स्वामीजी का जीवन युवाओं ने किया रक्तदान
प्रेरणादायी है स्वामीजी का जीवन- युवाओं ने किया रक्तदान
नियमित अभ्यास से रोग होते हैं दूर
रतलाम - योग-प्राणायाम के अभ्यास व उचित आहार लेने से रोग जल्दी दूर होता है। यह बात काटजूनगर स्थित श्रद्धा हॉस्पिटल में नि:शुल्क योग-प्राणायाम आवासीय शिविर में प्रशिक्षक डॉ. राजेश शर्मा ने कही। समापन शनिवार को होगा।
मटर की आवक जोरों पर
रतलाम - सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में इन दिनों मटर की जबरदस्त आवक है। शुक्रवार को 100 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली मटर बिकने आई। शाम से रात तक ट्रॉलियों की कतारें लगी रहीं। खाचरौद, बांगरोद, शिवपुर, धानासुता, लुनेरा सहित आसपास के गांवों के किसान मटर लेकर मंडी आए।