गरबा-भांगड़ा फिर कठपुतली डांस
रतलाम - बरबड़ रोड़ स्थित संत मीरा स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। ढोल की थाप पर बच्चों ने गरबा के साथ भांगड़ा किया। कठपुतली व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थी उत्साह से शामिल हुए।
फोटो राकेश पोरवाल
प्रस्तुतियों में दिखे संस्कृति के रंग - ‘तारे आसमा से धरती पर किस ने उतारे, आज राधा को श्याम याद आ गया, किसने सूरज-चांद बनाया’ आदि तरानों पर नन्हे विद्यार्थियों ने प्रस्तुति देकर समां बांधे रखा। अवसर था सागोद रोड स्थित श्री जैन दिवाकर मावि में वार्षिकोत्सव का। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अतिथि कर सलाहकार इंदरमल जैन, सचिव रखबचंद पटवा थे। शिक्षाविद् पूर्व प्राचार्य सिरेमल सेठिया ने प्रकाश शंकरलाल व ज्योति भेरूलाल को नकद राशि से पुरस्कृत किया। मन्नालाल जोशी ने संचालन किया। आभार चंदनबाला पटवा ने माना।
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री पारस जैन, महापौर शैलेंद्र डागा, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित थे। बच्चों ने गणेश वंदना के साथ हम बच्चे हैं, हम सच्चे हैं, पंजाबी नृत्य, स्टार डांस, रामायण, पैरोडी, गरबा नृत्य, भांगड़ा, कठपुतली, मराठी, रिमिक्स डांस, बैली डांस प्रस्तुत किए। अतिथियों ने श्रेष्ठ छात्र नेहल लोढ़ा, यश स्मिता राठौर, शिक्षक राजेंद्रसिंह चंद्रावत व नितेश राठौड़ को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने किया। आभार सोमेश्वर ताटके ने माना।