पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोबोटिक्स चैंपियनशिप में 12 चयनित

रोबोटिक्स चैंपियनशिप में 12 चयनित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
आईआईटी गुवाहाटी की सृजन इंजीनियरिंग कॉलेज में 2 दिनी राष्ट्रीय रोबोटिक्स चैंपियनशिप हुई। पहली बार राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में कॉलेज के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ। अंतिम स्पर्धा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी गुवाहाटी जाएंगे।
वर्कशॉप में गुवाहाटी से आए इंजीनियर आदित्य जैन व प्रशांत सिंह ने तकनीकी कार्यपद्धति व उपयोग के बारे में बताया। प्रोजेक्टर के माध्यम से रोबोटिक्स की बारीकियां समझाईं। व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। डायरेक्टर शब्बीर डासन व शरद फाटक ने बताया आने वाला समय रोबोटिक्स का है। इस क्षेत्र में विकास व कॅरियर की असीम संभावना है। गुवाहाटी में अंतिम स्पर्धा के लिए 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ। गौरव पाटीदार, अनिकेत बोहरा, नवनीत चंदेल, प्रदीप शेरा, अर्पिता शर्मा, सोनाली व्यास, दिव्या टांक, खुशबू खान, आशीष पोरवाल, सौरभ पंड्या, विशाल राठौर, गौरव सिंह हाड़ा स्पर्धा में शामिल होंगे।



रोबोटिक्स वर्कशॉप में रोबोट बनाते विद्यार्थी।