काव्य गोष्ठी 2 फरवरी को
रतलाम - साहित्यिक संस्था अनुभूति की नागर वास स्थित मंदिर में 2 फरवरी दोपहर 1.30 बजे काव्य गोष्ठी होगी। अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार, संरक्षक दिनेश जैन, डॉ. हरिकृष्ण बड़ोदिया, सत्यनारायण भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, हरिशंकर भटनागर ने रचनाकारों से शामिल होने का आह्वान किया। प्रचार सचिव प्रकाश हेमावत ने बताया सचिव रामचंद्र गेहलोत अंबर व गीतकार सतीश जोशी का बालाघाट में 14 फरवरी को सम्मान होगा। गंगोत्री साहित्यिक परिषद व इतिहास पुरातत्व शोध संस्थान सर्किट हाउस के पास आयोजित बसंत उत्सव में रचनाकारों का सम्मान करेगा।