पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 साल का एरियर आज नहीं मिला तो जाएंगे कोर्ट

7 साल का एरियर आज नहीं मिला तो जाएंगे कोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक, प्राध्यापक, प्राचार्य, ग्रंथपाल व क्रीड़ा अधिकारियों का 2006 में स्वीकृत छठे पुनरीक्षित वेतनमान का एरियर शनिवार को नहीं मिला तो प्राध्यापक फिर कोर्ट जाएंगे। प्रांतीय अध्यापक संघ सदस्य डॉ. मदनलाल गांगले ने बताया छठा वेतनमान लागू हुए 7 साल हो चुके हैं। अब तक एक ही किस्त मिली। प्रांतीय प्राध्यापक संघ अध्यक्ष कैलाश त्यागी ने बताया प्रदेश के 5 हजार अध्यापक व कर्मचारी एरियर के इंतजार में हैं। कोर्ट ने 25 जनवरी तक एरियर देने के निर्देश दिए थे। जिसकी संभावना फिलहाल नहीं दिख रही।