- Hindi News
- खड़े ट्रक में पीछे से घुसी जीप, तीन घायल
खड़े ट्रक में पीछे से घुसी जीप, तीन घायल
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
फोरलेन पर इप्का लेबोरेटरी के पास अपना ढाबे के सामने खड़े ट्रक में शुक्रवार को एक जीप पीछे से घुस गई। पीछे से आया एक ट्रक जीप से टकरा गया। हादसे में जीप सवार रायपुर के तीन लोग घायल हो गए।
हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। अपना ढाबे के सामने खड़े ट्रक ((एमपी 09 एचजी 0315)) के पीछे जीप ((सीजे 04 केजे 4005)) घुस गई। इसी दौरान एक ट्रक ((आरजे 07 जीबी 7007)) जीप के पीछे टकरा गया। इससे घायल जीप में बैठे हरविंदर पिता कुलदीप ((38)), जगदीप पिता गुरुचरण ((57)) व बेटा सुखप्रीत ((28)) नि. न्यू शांतिनगर रायपुर को इप्का लेबोरेटरी की एम्बुलेंस से दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉ. कृपालसिंह राठौर, डॉ. दिनेश भूरिया व डॉ. योगेश नीखरा ने घायलों का इलाज किया।
उदयपुर जा रहे थे
शाम को हरविंदर ने बताया वे रायपुर के पंडरी में रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। मामा जगदीप व उनके बेटे के साथ रायपुर से उदयपुर जा रहे थे। दुर्घटना की जानकारी पर सिख संगत के पदाधिकारी व रिश्तेदार मदद के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद घायलों को रिश्तेदार इंदौर ले गए।
जीप व दोनों
ट्रक क्षतिग्रस्त
हादसे में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ढाबे
पर खड़े ट्रक की कमानी के पत्ते टूट गए जबकि जीप से टकराए ट्रक
का अगला हिस्सा
क्षतिग्रस्त हुआ।
((ऊपर)) दुर्घटनाग्रस्त जीप।((नीचे)) जिला अस्पताल
में घायलों
का उपचार करते चिकित्सक।