शेड हटते ही दिखा यात्री प्रतीक्षालय
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर एक होटल का शेड व गुमटी हटते ही यात्री प्रतीक्षालय नजर आने लगा। अतिक्रमण विरोधी मुहिम का नेतृत्व कर रहे तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी कि यात्री प्रतीक्षालय पर दोबारा कब्जा न करें।
शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे नजूल तहसीलदार संजय वाघमारे, प्रभारी उपायुक्त राजेंद्र कोठारी के साथ निगम का अमला सैलाना बस स्टैंड पहुंचा। बेकरी के पास एक होटल व गुमटी हटाई तो यहां यात्री प्रतीक्षालय नजर आया। यह देख अधिकारी चकित रह
गए। यहां से अमला सैलाना रोड की ओर आगे बढ़ गया। क्षेत्र में देर शाम तक चली मुहिम में 150 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए।
- सैलाना बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय की जमीन जिसे शेड से ढंक दिया था।
अतिक्रमण
के हाल
ञ्चयात्री प्रतीक्षालय को शेड व गुमटी से ढंक दिया।
ञ्च गार्डन की जमीन पर हो रहा था बालू रेत का कारोबार।
ञ्च सरकारी जमीन पर गुमटी व ठेलों की भरमार।
ञ्च दुकानों के आगे फुटपाथ तक कब्जा।
ञ्चदीवार व कमरा बनाकर किया अतिक्रमण।
ञ्च दुकानों का सामान सड़क पर रख किया अतिक्रमण।