गणतंत्र दिवस की तैयारी
रतलाम . कैडेट्स ने स्काउट का ध्वज फहराकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भारत माता के जयकारे के साथ साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। अवसर था भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यक्रम का। शुक्रवार को उत्कृष्ट मैदान में साहसिक गतिविधियां प्रदर्शित की गई। छात्राओं ने साहसिक प्रदर्शन में लकड़ी से बनी बाधाएं पार की। दोपहर को रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कैंप फायर के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कवि श्रीराम शर्मा ने कविताएं सुनाईं। जीवदया सोसायटी के चंदनमल घोटा ने कनपट्टी बांटी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला मुख्य आयुक्त सुलोचना शर्मा ने बताया शनिवार शाम ७ बजे कैंप फायर होगा। इसमें शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी शामिल होंगे।
रतलाम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया।