जीएम इंस्पेक्शन से पहले सफाई का ठेका
ञ्च12 फरवरी को आएंगे जीएम, एस्कलेटर की सुविधा मिलेगी
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
पश्चिम रेलवे के जीएम हेमंत कुमार के इंस्पेक्शन के पहले रेलवे स्टेशन का सफाई ठेका हो जाएगा। ऐसे निर्देश परे मुख्यालय से मिले हैं। इस आदेश से मंडल के अधिकारियों की मुसीबत बढ़ गई। 20 जनवरी को ही अधिकारियों ने 80 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से कोटेशन के जरिए सफाई ठेका दिया था। अब नया ठेका होता है तो ये पैसा पानी में जा सकता है।
जीएम का वार्षिक इंस्पेक्शन 12 फरवरी को होगा। रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो दिन पहले सीसीएम एल.एल. मीणा ने स्टेशन की व्यवस्था देखी। माना जा रहा है कि सफाई व्यवस्था से नाखुश सीसीएम की रिपोर्ट पर ही मुख्यालय से टेंडर जल्दी करने का निर्देश जारी हुआ है।
टेंडर के कई फायदे- टेंडर होने से सफाई मशीनों के जरिए होगी। कर्मचारी बढ़ जाएंगे। मशीनों से सफाई के टेंडर मंडल के इंदौर, उज्जैन सहित कई स्टेशनों पर सफल रहे हैं। वर्तमान में 70 कर्मचारियों को रेलवे ने स्टेशन की सफाई के लिए कोटेशन के आधार पर रखा है। सूत्रों के मुताबिक काम सिर्फ २5 कर रहे हैं। इससे सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है।
ढाई करोड़ में होगा ठेका- तीन साल के लिए सफाई का ठेका सूरत की कंपनी को ढाई करोड़ में होने की संभावना है। पीआरओ प्रदीप शर्मा ने बताया जीएम का निरीक्षण 12 फरवरी को प्रस्तावित है। सफाई का ठेका होते ही कोटेशन निरस्त हो जाएगा।
एस्कलेटर व वीआईपी लाउंज का काम तेज- एस्कलेटर व प्लेटफॉर्म 4 पर वीआईपी लाउंज का काम तेज हो गया है। सीढिय़ों पर शेड लग गया है। इलेक्ट्रिक वर्क बाकी है।
प्लेटफॉर्म चार की ओर एस्कलेटर का शेड लग चुका है।