पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री का निर्देश हवा

प्रभारी मंत्री का निर्देश हवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
प्रभारी मंत्री के निर्देशों का जिला अस्पताल में शुक्रवार को कोई असर नहीं दिखाई दिया। सर्जिकल वार्ड, डायग्नोसिस सेंटर के आसपास भी कचरे के ढेर लगे रहे। सिविल सर्जन के निर्देशों के बाद भी अस्पताल की चोक नालियां साफ नहीं हुईं।
प्रभारी मंत्री पारस जैन ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई थी। सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा व सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर को रोज सफाई के निर्देश दिए थे। बावजूद शुक्रवार को अस्पताल परिसर में गंदगी पसरी रही। मेटरनिटी वार्ड के सामने स्थित गार्डन के पास गंदगी के ढेर लगे थे। सर्जिकल वार्ड, मेल वार्ड के बाहर भी यही स्थिति थी।




अस्पताल परिसर में कचरे से पटी नालियां।

सफाई के निर्देश दिए

॥अस्पताल में रोज सफाई हो रही है। शुक्रवार को सफाईकर्मियों को बुलाकर रोज सफाई के निर्देश दिए हैं। आरएमओ डॉ. कृपालसिंह राठौर के साथ निरीक्षण कर शनिवार को स्थिति का जायजा लूंगा।ञ्जञ्ज

डॉ. आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन