पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे योजना

किसी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे योजना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव आवास योजना को लेकर दो धड़े में बटे ईश्वरनगर के रहवासी, योजना समझाने गए निगम के अधिकारियों को विरोध के कारण लौटना पड़ा
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
राजीव आवास योजना को लेकर संशय दूर करने शुक्रवार को ईश्वरनगर गए नगर निगम के अधिकारियों को रहवासियों की नाराजगी झेलना पड़ी। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा वे किसी भी कीमत पर योजना लागू नहीं होने देंगे। विरोध के कारण अधिकारियों को उल्टे पांव लौटना पड़ा।
ईश्वरनगर के रहवासियों में राजीव आवास योजना को लेकर असंतोष है। उनका संशय दूर करने के लिए निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, सिटी इंजीनियर सलीम खान, एई नागेश वर्मा व सब इंजीनियर भैयालाल चौधरी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ईश्वरनगर पहुंचे। उन्होंने बताया योजना के तहत डुप्लेक्स बनेंगे। इसमें एक कमरे का मकान नहीं बल्कि दो कमरे, एक किचन व लेट-बॉथ के साथ सर्वसुविधायुक्त मकान मिलेगा। इस पर वहां मौजूद रहवासियों ने संतोष जताया और योजना के पक्ष में नारे लगाए। उनका कहना था कि योजना को लेकर मन में संशय था। कतिपय लोग एक कमरे का मकान मिलने का प्रचार कर रहे थे। अभी सबकुछ सामान्य था कि अचानक क्षेत्र के एक दर्जन लोग पहुंचे और योजना को छलावा बताते हुए विरोध जताया। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर योजना को किसी भी सूरत पर लागू नहीं होने देने की चेतावनी दी। निगम अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। विरोध बढ़ता देख अधिकारियों ने वहां से लौटना ही उचित समझा। निगमायुक्त के अनुसार राजीव आवास योजना के मुद्दे पर नागरिकों से चर्चा की। अधिकतर ने इस पर सहमति दी। कुछ लोगों ने विरोध किया। शासन के निर्देशानुसार योजना को मूर्तरूप देंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद रामचंद्र मोरी से चर्चा का प्रयास किया लेकिन
मोबाइल बंद मिला।