पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज एक घंटे देरी से मिलेगा पानी

आज एक घंटे देरी से मिलेगा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
धोलावड़-मोरवनी के बीच शुक्रवार को बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। इससे तीन घंटे से ज्यादा पंप बंद रहे। नतीजतन शनिवार को शहर में एक घंटे देरी से पानी मिलेगा। जलकार्य समिति प्रभारी पवन सोमानी व सब इंजीनियर आर.एम. सक्सेना ने बताया धोलावड़, मोरवनी व बूस्टर पर शुक्रवार को पंप चल रहे थे। सुबह 11.49 बजे बिजली ट्रिप हुई। कुछ देर बाद बिजली आई फिर बंद हो गई। प्रभारी ईई एस.एल. चौहान ने बिजली कंपनी की टीम के साथ कारण तलाशे। पता चला एक पक्षी के लाइन पर बैठने से फाल्ट हुआ। 11.55 बजे बंद हुई बिजली दोपहर 3.10 बजे आई। इसके बाद धोलावड़, मोरवनी व बूस्टर के पंप चालू हुए। तीन घंटे से ज्यादा पंप बंद रहने से टंकी भरने का शेड्यूल आंशिक प्रभावित हुआ। बूस्टिंग का शेड्यूल भी एक घंटे से ज्यादा प्रभावित हो सकता है।