पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रेय लेना बंद करें निगमायुक्त जलकार्य समिति प्रभारी भड़के, जलकर में छूट के मुद्दे पर जताई नाराज

श्रेय लेना बंद करें निगमायुक्त- जलकार्य समिति प्रभारी भड़के, जलकर में छूट के मुद्दे पर जताई नाराजगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रेय लेना बंद करें निगमायुक्त
रतलाम - निगम द्वारा 1 अप्रैल से 11 महीने का जलकर एकमुश्त चुकाने पर 12 महीने पानी देने की योजना लागू की जाना प्रस्तावित है। दैनिक भास्कर में खुलासा होते ही निगम में हड़कंप मच गया। जलकार्य समिति प्रभारी पवन सोमानी ने इस पर आपत्ति ली। उन्होंने कहा उनके प्रस्ताव पर निगमायुक्त श्रेय लेना बंद करें। जलकर में छूट के प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति के के कारण महापौर शैलेंद्र डागा व निगमायुक्त ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।