जूनियर नेशनल टीम में 4 चयनित
रतलाम - जिले के चार खिलाडिय़ों का जूनियर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। रतलाम 15-15 क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने बताया अर्जुन बोरिया, मनीष चौधरी, गोपाल पाटीदार व कुंदन पाटीदार मप्र टीम में चयनित हुए। स्पर्धा 27 से 30 जनवरी तक चेन्नई में होगी। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, प्रदीप पारगी, दुर्गाशंकर मोयल, जिला खेल अधिकारी जोस चाको, महेंद्र सोलंकी ने हर्ष जताया।
गोपाल पाटीदार
मनीष चौधरी
कुंदन पाटीदार
अर्जुन बोरिया