पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल कराते चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक

नेशनल कराते चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - टाटानगर जमशेदपुर में एआईकेएफ नेशनल कराते चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्पर्धा में 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रशिक्षक पंकज निनामा ने बताया कुमिते वर्ग में पृथ्वी राजसिंह चौहान, काता वर्ग में यश सोलंकी ने स्वर्ण पदक जीता। खुशबू जोशी ने काता वर्ग में कांस्य पदक पाया। पंकज निनामा ने शीर्ष 8 खिलाडिय़ों में स्थान बनाया। वैभव जाट, इशांत राठौर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अजय तिवारी, संस्कार कोठारी, राकेशसिंह तोमर, राजेशसिंह तोमर, दिलीप कुमार, सत्यदीप भट्ट, डॉ. अभय ओहरी, राजेश पटवा ने हर्ष जताया।



पंकज निनामा

खुशबू जोशी

यश सोलंकी

इशांत राठौर

पृथ्वी राज

वैभव जाट