पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरतलाम। टैगोर कॉलोनी में नाली निर्माण का शनिवार से फिर विरोध हो गया। रहवासियों का एक खेमा घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगा रहा है तो दूसरा खेमा निर्माण जारी रखने की मांग कर रहा है। १५ दिन से टैगोर कॉलोनी में नाली निर्माण बंद था। शनिवार को ठेकेदार ने काम शुरू किया।
मिस्त्री व मजदूर काम कर रहे थे तभी मेहरबान सिंह, महेश सोडानी, पी.आर. शर्मा, नवीन हरारिया ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध कर दिया। उन्होंने कहा शिकायत के बाद भी घटिया सामग्री ही उपयोग हो रही है। नाली ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।
निर्माण कार्य का बोर्ड भी नहीं लगाया। रहवासी समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश टांक व अन्य ने निर्माण जारी रखने की पैरवी की। उनका कहना है कि ठेकेदार ठीक काम कर रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.