पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिए वोटर कार्ड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिए वोटर कार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएसएस शिविर में समझाया सफाई का महत्व
रतलाम. गल्र्स कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बिबड़ौद में शिविर लगाया। ग्रामीणों को स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य, एड्स जागरूकता, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य टी.आर. अंब की अध्यक्षता, पृथ्वीराजसिंह गुर्जर
के मुख्य आतिथ्य और केसर
बाई, डॉ. आर.के. कटारे के
विशेष आतिथ्य में शनिवार को शिविर का समापन हुआ। संचालन पूजा जैन व पूजा शर्मा ने किया। आभार प्रो. निलोफर खामोशी
ने व्यक्त किया।
मानदेय व कर्तव्य प्रमाण-पत्र की मांग
सैलाना. बीएलओ के मानदेय एवं कर्तव्य प्रमाण-पत्र हेतु विद्यालयीन शिक्षक संघ जिला शाखा अध्यक्ष चरणसिंह जादव ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इसमें बताया बीएलओ नियुक्ति के समय से सतत दायित्वों का
निर्वहन कर रहे हैं। ७ साल से शासन द्वारा घोषित ग्रीष्मावकाश का भी लाभ नहीं लिया है। इसका कर्तव्य प्रमाण-पत्र उन्हें आज तक नहीं मिला। जादव ने शीघ्र बीएलओ को मानदेय एवं कर्तव्य प्रमाण-पत्र देने की मांग की। विधानसभा २२१ के सभी बीएलओ मौजूद थे।