पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैयदना बनने वाले पर हो कार्रवाई

सैयदना बनने वाले पर हो कार्रवाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. शिया दाऊदी बोहरा जमात ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर राजीव दुबे को ज्ञापन दिया। इसमें खुद को सैयदना बता रहे खोजेमा कुतबुद्दीन पर कार्रवाई की मांग की। मीडिया से गलत खबरों के जरिये समाज में भ्रम नहीं फैलाने की गुजारिश की।
डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के जन्नतनशीं होने के बाद मुंबई में नए सैयदना को लेकर खोजेमा कुतबुद्दीन का नाम भी सामने आया। शनिवार को शहर के बोहरा समाजजन रैली के साथ कलेक्टोरेट गए और कलेक्टर राजीव दुबे को ज्ञापन दिया। वाचन शेख मुर्तजाभाई वकील ने किया।
पहले ही घोषित हैं सैयदना
ज्ञापन में बताया खोजेमा कुतबुद्दीन खुद को सैयदना का उत्तराधिकारी बता रहा है जबकि धर्मगुरु ने पुत्र आली कदर शहजादा मुफद्दल भाई साहब सैफुद्दीन को उत्तराधिकारी घोषित किया था।



सैलाना में भी

दिया ज्ञापन

सैलाना में भी बोहरा समाजजन ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। इसमें बताया हम डॉ. सैयदना और उनके उत्तराधिकारी सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भाई साहब के अनुयायी हैं। खोजेमा कुतुबुद्दीन से कोई नाता नहीं है। ज्ञापन का वाचन बुरहानउद्दीन लुकमान ने किया।

कलेक्टर राजीव दुबे को ज्ञापन देते बोहरा समाजजन।