पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज शान से लहराएगा तिरंगा

आज शान से लहराएगा तिरंगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर, रतलाम
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रविवार सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। कलेक्टर राजीव दुबे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वे परेड की सलामी लेंगे व मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों विद्यार्थियों व अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान होगा। इसके बाद शासकीय विभागों की झांकियां निकलेंगी।
शाम को भारत पर्व- स्टेशन रोड थाने के सामने कोठारी मार्केट परिसर में शाम 7 बजे भारत पर्व कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि महापौर शैलेन्द्र डागा रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला पाटीदार अध्यक्षता करेंगी। विधायकद्वय चेतन्य काश्यप व मथुरालाल डामर विशेष अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में सिरोंज के परमानंद केवट एवं दल ढिमरियाई लोक नृत्य, उज्जैन के नरेन्द्र कुशवाह व साथी नगाड़े पर व भोपाल के रवि पाण्डेय एवं साथी सुराज गान प्रस्तुत करेंगे।
कैलाश व्यास का होगा सम्मान- मंदसौर के मुख्य समारोह में जिला अभियोजन अधिकारी कैलाश व्यास का उत्कृष्ट कार्य के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह सम्मान करेंगे।



निकलेगी परेड, होगा संदेश वाचन

समन्वय परिवार का प्रार्थना-सत्संग

रतलाम. शुभम शिशु विहार हाट की चौकी पर शाम 5 से 6.15 बजे तक।

यहां भी ध्वजारोहण होगा

ञ्च सुबह 9 बजे राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण समिति के बालवाड़ी स्थित परिसर में।

ञ्च सुबह 8.30 बजे महिला पतंजलि द्वारा दो बत्ती स्थित आरोग्य केंद्र पर।

ञ्च सुबह 9 बजे डॉ. एसएस शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउंडेशन में।

ञ्च सुबह 9 बजे कॉलेज रोड पर गेहलोत मित्र मंडल द्वारा।

ञ्च सुबह 11.30 बजे दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अग्रवाल मार्केट धानमंडी स्थित कार्यालय में।

ञ्च सुबह 11 बजे भारतीय सिंधु सभा एवं शहीद हेमू कालानी चेरिटेबल ट्रस्ट गुरुनानक सिंधु भवन संत कंवररामनगर विरियाखेड़ी में।

मॉर्निंग स्टार स्कूल में शनिवार को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई।