पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज भी दो घंटे देर से मिलेगा पानी, होगी परेशानी

आज भी दो घंटे देर से मिलेगा पानी, होगी परेशानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. रतलाम
शहर में रविवार को भी दो घंटे देरी से पानी मिलेगा। वजह धोलावड़ के पुराने इंटकवेल के पास लीकेज से परेशानी आना है।
तीन-चार दिन से बिजली ट्रिपिंग व फाल्ट के कारण शहर की जलप्रदाय व्यवस्था बेपटरी है। सब इंजीनियर आर.एम. सक्सेना के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3 बजे धोलावड़-मोरवनी के बीच पुराने इंटकवेल के पास मेन लाइन लीकेज हो गई। जिससे काफी पानी बह गया। दोपहर 3 बजे धोलावड़, मोरवनी व बूस्टर के पंप बंद कर लीकेज सुधारने का काम शुरू हुआ। 4 घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद भी लीकेज नहीं सुधरा। इस दौरान पंप बंद रहने से टंकियां नहीं भर सका थी। रविवार को दो घंटे देरी से जलप्रदाय होगा।
यह रहेगा शेड्यूल ञ्चगंगासागर टंकी से होने वाली सप्लाई शाम ४ से ६ के बीच होगी।
ञ्चपोलोग्राउंड और गोशाला रोड टंकी से वाटर सप्लाई रविवार को होने की संभावना नहीं है। यहां पानी के लिए एक दिन इंतजार करना पड़ेगा।