बच्चे पर ट्रैक्टर चढ़ा, मौत
सिटी रिपोर्टर. रतलाम
धराड़ में शनिवार अपराह्न करीब 4.30 बजे एक किशोर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घायल दीपक पिता जीवन मेहता ((12)) को परिजन जिला अस्पताल लाए जहां डॉ. दिनेश भूरिया ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दीपक घर के पास साइकिल चला रहा था। तभी ट्रैक्टर का पहिया उसकी कमर पर चढ़ गया।
अज्ञात व्यक्ति की मौत- जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की शुक्रवार देर रात मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक करीब 45 वर्ष का व मुस्लिम है। वह सफेद टी शर्ट, काला स्वेटर, काली पेंट व सैंडल पहने है। परिजन की तलाश की जा रही है।