पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हल्दी कुमकुम के साथ पुण्यतिथि मनाई

हल्दी-कुमकुम के साथ पुण्यतिथि मनाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हल्दी-कुमकुम व पुण्यतिथि मनाई
रतलाम. भाजपा महिला मोर्चा दीनदयाल मंडल ने शनिवार को हल्दी-कुमकुम के साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई। दीनदयालनगर स्थित बगीचे में मंडल अध्यक्ष अनीता कटारिया व महिला नेत्रियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दोपहर करीब २.३० बजे हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया।



मतदाता दिवस पर दिए वोटर कार्ड

रतलाम . मतदाता ऐसी पतवार है जिसके बिना प्रजातंत्र की नाव का चलना दुष्कर है। यह बात प्रो. अजहर हाशमी ने कही। वे रोटरी हॉल में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोल रहे थे। अध्यक्षता कलेक्टर राजीव दुबे ने की। टीआईटी रोड के मतदान केंद्रों पर 50 से अधिक नवमतदाताओं को समाजसेवी शेरू पठान, रहमत नगर मसजिद सदस्य मुबारिक भाई ने वोटर कार्ड दिए और वोट डालने का संकल्प कराया।



मारपीट में तीन घायल

रतलाम. बिबड़़ौद में शुक्रवार रात विवाद हो गया। जमकर लाठियां चली। घायल ओमप्रकाश पिता उमेश लोधा ((60)), पत्नी पार्वतीबाई ((56)) व पुत्र गणेश ((29)) निवासी बिबड़़ौद को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकाश पिता सीताराम गुर्जर, पवन व जगदीश पिता रामफूल गुर्जर और भेरू निवासी बिबड़़ौद के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।