प्राचार्य मंच ने किया अभिनंदन
प्राचार्य मंच ने किया अभिनंदन
रतलाम. मप्र प्राचार्य मंच ने होटल बालाजी सेंट्रल में शनिवार को स्वागत कार्यक्रम रखा। मुख्य अतिथि डीईओ जे.के. शर्मा और विशेष अतिथि डॉ. सुलोचना शर्मा थे। डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला, नव पदोन्नत प्राचार्य जी.एल. आर्य, के.आर. गामड़, गोविंदसिंह मालीवाड़ व रामसिंह मईड़ा का सम्मान किया। संचालन आर.के. त्रिपाठी ने किया। आभार आर.एन. केरावत ने माना।