न्यूज इनबॉक्स क्च
युवा उत्सव में रतलाम विजयी
रतलाम. संभागीय युवा उत्सव में रतलाम के युवाओं ने बाजी मारी। जिले के 15 युवाओं ने स्पर्धाएं जीतीं।
ये रहे विजयी- एकल शास्त्रीय गायन- करिश्मा जैन प्रथम, वाद-विवाद-पक्ष सुरभि व्यास प्रथम, प्रश्नमंच-राजेश मोठिया, मयंक सोनी, योगेश खंडाला प्रथम, वक्तृत्व कला - देविका व्यास द्वितीय, वाद-विवाद विपक्ष- वैभव चोपड़ा द्वितीय, स्पॉट पेंटिंग- विनी अग्रवाली द्वितीय, मूर्ति शिल्प - संयुक्ता चौहान द्वितीय, भारतीय समूह गान- करिश्मा जैन, डॉल केशवानी, अर्पिता छाजेड़, स्वीटी सोनार्थी, हर्षिता मिश्रा, भावना पंवार द्वितीय, पाश्चात्य समूह गान - ब्रजेंद्र कुंवर, पिंकी चौधरी, रीना चौधरी, करिश्मा जैन, डॉली केशवानी द्वितीय, एकल पाश्चात्य - ब्रजेंद्र कुंवर राठौर द्वितीय।