पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाट रोड से फिर एक डंपर सामान जब्त 10 अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला

हाट रोड से फिर एक डंपर सामान जब्त- 10 अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाट रोड से फिर एक डंपर सामान जब्त
सिटी रिपोर्टर. रतलाम
हाट रोड पर शनिवार को दोबारा अतिक्रमण हटाए गए। यहां से जिला प्रशासन व निगम टीम ने एक डंपर सामान जब्त किया। 10 अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला। अतिक्रमण हटाने वाला अमला शहर सराय से आबकारी चौराहा होते हुए मदीना मसजिद पहुंचा। मसजिद से पहले मेन रोड से अतिक्रमण हटाया। 10 से ज्यादा स्थानों से एक डंपर सामान जब्त कर निगम भेजा। नजूल तहसीलदार संजय वाघमारे ने बताया शनिवार को शेड व सामान नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। करीब 10 अतिक्रमणकारियों से निगम अमले ने 4 हजार रुपए जुर्माना वसूला। शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलेगी।
रद्दी नष्ट करें- रतलाम. कार्यालय की छत पर इतने रद्द कागज क्यों रखे हैं? शासन के विनिष्टीकरण नियम का उपयोग कर इन्हें नष्ट कराओ। यह निर्देश निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने शनिवार दोपहर ओएस निर्मला मालवीय को दिया।