पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी के नहीं मिलने पर किसानों ने जताई नाराजगी खराब फसल दिखाने आए थे

अधिकारी के नहीं मिलने पर किसानों ने जताई नाराजगी - खराब फसल दिखाने आए थे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारी के नहीं मिलने पर किसानों ने जताई नाराजगी
रतलाम. बारिश व ठंड से खराब फसल दिखाने शनिवार दोपहर किसान कृषि विभाग आए। उपसंचालक के नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। किसानों का कहना था काफी नुकसान हुआ है। अधिकारी सर्वे में आनाकानी कर रहे हैं। नायन, कोटड़ा, सेमलिया, धराड़ के किसान आए थे। वे उपसंचालक को गेहूं व चने में नुकसान की जानकारी देना चाहते थे। किसान जयराज जाट, ईश्वरलाल पाटीदार, राजेंद्रसिंह, मांगूसिंह ने बताया उपसंचालक ने पहले मिलने का कहा। बाद में कहा- निरीक्षण पर हैं, अभी नहीं आ सकते। किसानों का आरोप है कि उपसंचालक फसलों का ठीक से आकलन नहीं करवा रहे। उपसंचालक ने बताया मैं सिमलावदा में था तब फोन आया। इसलिए आने से मना किया। फसलों का निरीक्षण किया है। नुकसान चार दिन बाद नजर आएगा। आगामी दिनों में राजस्व व कृषि विभाग की टीम साथ में सर्वे करेगी।