पुलिस रही अलर्ट, चैकिंग की
रतलाम. गुप्तचर शाखा ने प्रदेश में सिमी गुर्गों द्वारा गणतंत्र दिवस पर आतंकी कार्रवाई की आशंका जताई है। जिले में पुलिस अलर्ट रही। सीएसपी संतोषसिंह भदौरिया ने टीआई राजेशसिंह चौहान, आर.सी. दांगी, सी.बी.एस. चड़ार के साथ शनिवार शाम 6 बजे से स्टेशन, बस स्टैंड, टॉकीज, लॉज, होटल एवं सिमी गतिविधियों वाले संदिग्ध मोहल्लों में चैकिंग की। बम स्क्वॉड व स्निफर डॉग भी साथ था। स्टेशन पर चैकिंग के दौरान जीआरपी थाना प्रभारी आर.सी.एस. परिहार, आरपीएफ टीआई राजेश परमार भी साथ थे। सीएसपी ने बताया सालाखेड़ी, सैलाना रोड व करमदी रोड पर भी चैकिंग की जा रही है।