पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर डाउन, काम स्लो

सर्वर डाउन, काम स्लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कस्तूरबानगर ब्रांच का सर्वर सोमवार को डाउन रहा। इससे काम ठप हो गया और ग्राहकों ने परेशानी हुई। बैंक ने ब्रांच के बाहर ही लिंक फैल होने सूचना लगा दी थी। इससे कई ग्राहक तो ब्रांच में दाखिल ही नहीं हुए। ग्राहक राधेश्याम जोशी ने बताया लिंक फैल होने का बोर्ड लगा था। इससे दूसरी ब्रांच में रुपए जमा कराए। आए दिन इस तरह की समस्या आती है। ब्रांच मैनेजर जी.एस. बिलोनिया ने बताया इंटरनल सर्वर का अपग्रेडेशन चल रहा है। इससे दिक्कत आ रही है। इंजीनियर काम कर रहे हैं। मंगलवार तक यह ठीक हो जाएगा। ग्राहक को परेशान नहीं होने दे दिया जा रहा है। पर्सनल बैंकिंग के तहत काम निपटा रहे हैं।