कई कारोबारियों के रजिस्ट्रेशन नहीं
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
खाद्य पदार्थ के कारोबार के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 8 दिन शेष हैं। डेढ़ हजार व्यापारियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। अधिकतर सब्जी, दूध व फल व्यापारी हैं।
प्रशासन के निर्देशानुसार 4 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाना है। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 3500 कारोबारियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। एक हजार अन्य ने भी रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। खाद्य सुरक्षा में दूध, सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थ भी शामिल हैं। 4 फरवरी बाद बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
धराड़ में शिविर- फूड सेफ्टी ऑफिसर बी.एस. जामोद ने सोमवार को धराड़ में शिविर लगाया। 150 के रजिस्ट्रेशन हुए। जामोद ने बताया 400 व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाधीन में हैं। सब्जी, दूध सहित अन्य व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन होने हैं