- Hindi News
- मंडी में आज से शुरू होगी खरीदीसीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने लिया खरीदी का निर्णय
मंडी में आज से शुरू होगी खरीदीसीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने लिया खरीदी का निर्णय
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
६ दिन बाद अनाज मंडी में मंगलवार से फिर खरीदी शुरू होगी। सीएम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने खरीदी का निर्णय लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में संशोधन की मांग के लिए व्यापारियों ने १५ जनवरी से खरीदी बंद कर दी थी। इससे किसानों को उपज बेचने में दिक्कत हो रही थी। मंडी को रोजाना २ से ३ लाख रुपए के राजस्व का नुकसान भी हो रहा था।
३०० व्यापारियों को राहत
सीएम के आश्वासन से मंडी के ३०० व्यापारियों को राहत मिली। व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन व दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने बताया प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को सीएम से चर्चा की। सीएम ने मंडी व्यापारियों को लाइसेंस से दूर रखने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने दोबारा खरीदी का निर्णय लिया।
तुलावटी व हम्मालों ने सौंपा ज्ञापन- सोमवार सुबह तुलावटी व हम्मालों ने मंडी सचिव आर. एन. सिलावट को ज्ञापन सौंपा। इसमें मंडी बंद रहने से होने वाली दिक्कतों से अवगत कराते हुए बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। तुलावटी व हम्माल प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह
भाटी, तुलावटी संघ अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, अब्दुल हमीद, इस्माइल खान, रशीद कुरैशी, रवि दत्त आदि मौजूद थे।
हड़ताल खत्म
मंडी के बाहर जमा तुलावटी एवं हम्माल। इनसेट : ज्ञापन सौंपते तुलावटी एवं हम्माल।