चक्काजाम आज, सौंपेंगे ज्ञापन
चक्काजाम आज, सौंपेंगे ज्ञापन
रतलाम - उकाला रोड से दिलीपनगर 3 किमी मार्ग जर्जर है। नतीजतन राहगीरों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंगलवार को चक्काजाम की चेतावनी दी। बलराम मीणा ने बताया चार साल से डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। आज तक नहीं हुआ। सड़कों पर तो गड्ढे हैं। नालियों का पानी भी सड़कों पर फैल रहा है। मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है। चक्काजाम के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।