पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटरी पार भी जमा होंगे बिजली बिल

पटरी पार भी जमा होंगे बिजली बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चजवाहर नगर में शुरू हुआ सेंटर
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
बिजली बिल जमा करने के लिए पटरी पार क्षेत्र के लोगों को कंपनी कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। जवाहरनगर क्षेत्र में सेंटर शुरू होने से बिल वहीं जमा हो सकेंगे। सेंटर पर शहरी सीमा के बिजली उपभोक्ता बिल जमा करा सकेंगे।
शहर का पटरी पार हिस्सा कहलाने वाले जवाहरनगर क्षेत्र में सोमवार से एनआईसीटी के सेंटर की शुरुआत हुई। बिजली उपभोक्ताओं के लिए यहां बिल जमा करने की सुविधा रहेगी। आकोदिया एसोसिएट्स के हेमंत आकोदिया ने बताया सेंटर पर शहरी सीमा के बिजली उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिल जमा कर सकेंगे। पटरी पार के उपभोक्ताओं को पावर हाउस रोड स्थित मुख्यालय पर आकर बिल जमा करने की फजीहत से मुक्ति मिल जाएगी।




इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

सेंटर शुरू होने से जवाहरनगर, अलकापुरी, कस्तूरबानगर, बिरियाखेड़ी, नयागांव, गांधीनगर, लक्ष्मणपुरा आदि पटरी पार क्षेत्रों को बिल भरने के लिए फायदा मिलेगा।



जवाहर नगर स्थित सेंटर बिल जमा करते नागरिक।