पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के लिए रहेंगे सजग

मतदान के लिए रहेंगे सजग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदान के लिए रहेंगे सजग
रतलाम - कला-विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मना। प्राचार्य डॉ. विक्रम दत्ता ने बताया रासेयो व साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ने जिलास्तरीय निबंध, स्लोगन व वाद-विवाद स्पर्धा की। स्टाफ व विद्यार्थियों ने मतदान के लिए सजग रहने की शपथ ली। प्रो. सुरेश बाटड़, डॉ. नमिता आर्य, डॉ. नीरज सारवान, भेरूलाल भाटी संबोधित किया। संचालन डॉ. राजेशलाल मेहरा ने किया। आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल खराड़ी ने माना। डेलनपुर स्थित शा. प्राथमिक स्कूल में आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सुधा पाठक थीं। अध्यक्षता यशवंत जेठानिया ने किया। बीएलओ छाया शर्मा ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जागरूक रहने की शपथ दिलाई। आभार किरण कुल्मी ने माना।
नि:शक्तजन शिविर कल -पिपलौदा - जनपद सभागृह में 29 जनवरी सुबह 11 बजे नि:शक्तजन शिविर लगेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया शिविर में नि:शक्तजन दो फोटो, राशनकार्ड, मतदाता परिचय-पत्र के साथ आएं।