पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 एवं 11 फरवरी को बैंकों में रहेगी हड़ताल

10 एवं 11 फरवरी को बैंकों में रहेगी हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
आईबीए एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच सोमवार को मुंबई में हुई बातचीत विफल हो गई। इससे यूनियंस ने 10 एवं 11 फरवरी को हड़ताल का निर्णय लिया। हरीश यादव, राजेश तिवारी एवं नरेंद्रकुमार सोलंकी ने बताया मैनेजमेंट द्वारा वेतन बढ़ोतरी को लेकर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाने से हड़ताल की जा रही है। पहले 20 एवं 21 जनवरी को हड़ताल होना थी। सेंट्रल लेबर कमीशन की मध्यस्थता के बाद आईबीए बातचीत के लिए राजी हो गया था। इस पर हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। बातचीत बेनतीजा होने से बैंककर्मियों ने एक बार फिर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।