पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठिठुरन भरी रातें, कोहरे में लिपटी सुबहकई दिन बाद निकली धूप से मिली राहत

ठिठुरन भरी रातें, कोहरे में लिपटी सुबहकई दिन बाद निकली धूप से मिली राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
वातावरण में ठिठुरन जारी है। सुबह कोहरे से लिपटी है। दोपहर में तेज हवाएं व रात कड़कड़ाती ठंड बरकरार है। सोमवार को कई दिन बाद निकली तेज धूप से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तापमान अभी और कम होगा।
सोमवार को सुबह ११ बजे तक तेज कोहरा था। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो लंबे समय बाद धूप खिली। न्यूनतम तापमान ९.१ डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तापमान दो डिग्री बढ़कर २१.६ डिग्री हो गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान १८.२ व न्यूनतम तापमान ११.६ डिग्री था।
धूप से फसलों को राहत- सोमवार को धूप निकलने से फसलों को भी राहत मिली है। कृषि विभाग उपसंचालक सीके जैन के मुताबिक कुछ दिन ऐसी ही धूप रहे तो सर्दी से कुम्हलाई फसलों को राहत मिल सकती है। नामली में भी मौसम साफ रहा। धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली।




जनवरी 201४

जनवरी 2013

सोमवार सुबह कोहरे में लिपटी थी। रविवार को भी मौसम ऐसा ही था।