पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस नेता ने किया समधी का अपहरण

कांग्रेस नेता ने किया समधी का अपहरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
बेटी को ससुराल में परेशान किया तो ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता ने रविवार रात डोंगरानगर से समधी का अपहरण कर लिया। मारपीट की और वापस छोड़ दिया।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार कांग्रेस नेता सुखदेव कुमावत नि. इटावाखुर्द पर दिलीपनगर निवासी समधी भगवतीलाल कुमावत ((48)) के अपहरण का आरोप है। भगवतीलाल ने बताया रविवार रात 9 बजे वे डोंगरानगर में टंकी के पास छोटे भाई बद्रीलाल के घर के बाहर खड़े थे। एक युवक ने किसी का पता पूछा तो उन्होंने भतीजी दीपिका को आवाज दी तभी युवक ने इशारा कर साथियों को बुलाया। फिर चार-पांच लोगों ने उन्हें जबर्दस्ती टवेरा में खींच लिया। उसमें सुखदेव भी बैठे थे। मारपीट करते हुए कृषि उपज मंडी तक ले गए। वापस लाकर फव्वारा चौक पर छोड़ दिया। डोंगरानगर के राजेश उन्हें ढूंढते फव्वारा चौक आए और घर ले गए। अपहरण की सूचना पर आईए टीआई आर.सी. दांगी भी घर पहुंच गए थे जहां से वे भगवतीलाल को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने ले गए।