पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुशासन की सीख स्काउट गाइड से भारत स्काउट्स गाइड्स समारोह का समापन

अनुशासन की सीख स्काउट-गाइड से- भारत स्काउट्स-गाइड्स समारोह का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चभारत स्काउट्स-गाइड्स समारोह का समापन
रतलाम - स्काउट एवं गाइड से अनुशासन की सीख मिलती है। विद्यार्थियों ने अच्छी बातें यहां सीखी हैं। मौसम का मुकाबला करते हुए प्रतिभा दिखाना भी साहस ही है। यह बात भारत स्काउट-गाइड के समापन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर शैलेंद्र डागा ने कही। पूर्व प्राचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, एल्डरमैन सुभाष दवे ने भी संबोधित किया। कैडेट्स ने गिद्दा एवं आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत डीईओ जे.के. शर्मा, मुख्य आयुक्त डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, जगदीशचंद्र डोडिया, कैलाश व्यास, मौसमी अरोड़ा ने किया। संचालन गणतंत्र मेहता ने किया। आभार आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक अकील खान ने माना।