जेसीबी ने तोड़ा तार रतलाम - न्यू रोड पुलिस लाइन में जेसीबी ने बिजली तार तोड़ दिया। इससे कई क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार जोड़ा तब स्ट्रीट लाइट चालू हो पाई। जेसीबी न्यू रोड पर सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण में लगी है।